असम में एनएससीएन (केवाईए) कैडर गिरफ्तार
| Aug 11, 2026, 17:21 IST
तिनसुकिया (असम), 11 अगस्त (हि.स.)। असम राइफल्स ने असम पुलिस और प्रादेशिक सेना के साथ संयुक्त अभियान में विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर असम के लेखापानी के जागुन क्षेत्र से एनएससीएन (केवाईए) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया।
सुरक्षा बलों ने आज बताया कि अभियान के दौरान एक .32 कैलिबर पिस्तौल, एक मैगजीन और एक कैंपिंग टेंट बरामद किया गया। पकड़े गए कैडर और बरामद सामान को आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

