home page

असम विस चुनाव के लिए 124 सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच पूरी

 | 
असम विस चुनाव के लिए 124 सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच पूरी


गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा के आसन्न चुनाव 2026 के लिए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें कुल 126 में से 124 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 24 नंबर बरपेटा (एससी) और 65 नंबर ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन पत्रों की जांच स्थगित कर दी गई है, जिसे अब 25 मार्च को सुबह 11 बजे फिर से शुरू किया जाएगा।

जांच के बाद 124 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 776 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। इस चुनाव के लिए कुल 815 उम्मीदवारों ने 1,389 नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

चुनाव आयोग द्वारा उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश