home page

गुवाहाटी के लिए सैटेलाइट शहरों की योजना, ट्रैफिक और भीड़ कम करने पर जोर

 | 
गुवाहाटी के लिए सैटेलाइट शहरों की योजना, ट्रैफिक और भीड़ कम करने पर जोर


गुवाहाटी, 09 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुवाहाटी के आसपास सैटेलाइट शहर विकसित करने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य राजधानी पर बढ़ते दबाव को कम करना, बेहतर शहरी नियोजन सुनिश्चित करना और नागरिकों के लिए जीवन को अधिक सुगम बनाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नए शहरी केंद्रों की योजना, डिजाइन और वित्तीय व्यवस्था गुवाहाटी स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी करेगी। यह पहल भविष्य की जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए संतुलित एवं टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा देगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश