home page

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सरदार पटेल को को किया नमन

 | 
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सरदार पटेल को को किया नमन


गुवाहाटी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और सुशासन ने अखंड भारत की यात्रा को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से विभाजित देश के विभिन्न हिस्सों को एकजुट कर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान ऐतिहासिक रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति सरदार पटेल के आदर्श एवं उनका योगदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत हैं।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश