दिवाली को सुखद ईद बताने पर खड़गे की टिप्पणी से हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों की भावनाएं आहत : हिमंत
गुवाहाटी, 09 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दिवाली को 'सुखद ईद' बताने संबंधी टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि खड़गे के इस बयान से हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली की तुलना ईद से करके खड़गे ने दोनों समुदायों के लोगों को आहत किया है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी हमेशा हिंदुओं और मुसलमानों के बीच टकराव पैदा करने का प्रयास करती रही है।
डॉ. सरमा ने खड़गे की टिप्पणी को विवादित बताते हुए कहा कि कांग्रेस का रवैया दोनों समुदायों के बीच तनाव और विभाजन पैदा करने वाला रहा है।
मुख्यमंत्री की इस प्रतिक्रिया के बाद दिवाली और ईद की तुलना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

