home page

हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री सरमा ने हिंदी की समृद्ध परंपरा को किया नमन्

 | 
हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री सरमा ने हिंदी की समृद्ध परंपरा को किया नमन्


गुवाहाटी, 14 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा की समृद्ध साहित्यिक परंपरा और भारतीय समाज में उसके योगदान को नमन् किया। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी की खूबसूरती इस बात में निहित है कि इसमें कबीर की निर्भीकता, तुलसीदास की भक्ति, मुंशी प्रेमचंद की संवेदनशीलता और रामधारी सिंह दिनकर की हुंकार एक साथ दिखाई देती है।

डॉ. सरमा ने कहा कि समय के साथ हिंदी ने भारत के बदलते समाज, विचारों और जीवन को अपनी अभिव्यक्ति दी है। उन्होंने हिंदी की इस जीवंत और समृद्ध परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए हिंदी दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश