दस माह बाद यातायात के लिए खुलेगा सराईघाट पुराना पुल
| Sep 15, 2026, 15:33 IST
गुवाहाटी, 15 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नद पर स्थित पुराना रेल सह रोड सराईघाट पुल 10 महीने बाद आज खोला जाएगा। इसकी जानकारी पूर्वैत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के महाप्रबंधक ने दी।
महाप्रबंधक ने बताया कि पिछले 10 महीने से ब्रह्मपुत्र नदी पर बने पुराना सराईघाट पुल की मरम्मत का काम चल रहा था। मरम्मत पूरा होने के बाद पुल को आज से खोल दिया जाएगा।
ज्ञात होगी पुराने पुल से रेल और वाहनों की आवाजाही होती है। पुल के मरम्मत किए जाने के दौरान वाहनों की आवाजाही नये पुल से पिछले 10 महीने से हो रही थी। जिसकी वजह से सराईघाट के नए पुल पर अक्सर जाम लग जाता था । पुराना पुल खुलने के बाद जाम की समस्या से महानगर वासियों को निजात मिलेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

