home page

जुबीन गर्ग हत्याकांड में निलंबित डीएसपी संदीपन गर्ग को मिली जमानत

 | 
जुबीन गर्ग हत्याकांड में निलंबित डीएसपी संदीपन गर्ग को मिली जमानत


गुवाहाटी, 16 अक्टूबर (हि.स.)। असम के चर्चित गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े हत्याकांड में आरोपित असम पुलिस के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संदीपन गर्ग को जमानत मिल गई है। गौहाटी उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली।

संदीपन गर्ग दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के रिश्तेदार हैं। इस मामले में उन्हें आरोपित बनाया गया था। वह असम पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे, लेकिन फिलहाल निलंबित हैं।

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। गायक की मौत के बाद इस मामले ने पूरे असम में व्यापक चर्चा बटोरी थी। मामले में कई लोगों को आरोपित बनाया गया है।

इससे पहले इसी मामले की एक अन्य आरोपित अमृतप्रभा महंत को भी गौहाटी उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। संदीपन गर्ग को जमानत दिए जाने के साथ ही इस मामले की कानूनी कार्यवाही में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश