home page

असमः शत प्रतिशत मतदान का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आह्वान

 | 
असमः शत प्रतिशत मतदान का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आह्वान


गुवाहाटी, 19 मार्च (हि.स.)। आगामी असम विधानसभा चुनावों में राष्ट्रहित के स्वार्थ में शत प्रतिशत मतदान करने का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर असम प्रांत ने आह्वान किया है। चुनाव में राज्य के सभी मतदाता शत प्रतिशत मतदान करके राष्ट्र निर्माण में सभी को सहभागी बनाने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के असम क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख डॉ. सुनील मोहंती ने आज एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से यह आह्वान किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के असम क्षेत्र के कार्यालय सुदर्शनालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में असम क्षेत्र के प्रचार प्रमुख डॉ. सुनील मोहंती ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 100वीं वर्षगांठ, सिख धर्म के नौवे गुरु गुरु तेगबहादुर की 350वीं बलिदान वर्षगांठ और संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के संदर्भ में मोहंती ने विस्तार से विचार प्रकट किया। उत्तर असम प्रांत के प्रचार प्रमुख किशोर शिवम के सौजन्य से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रांत कार्यवाह खगेन सैकिया द्वारा 13, 14 और 15 मार्च को हरियाणा के पानीपत के पाटिकाल्याना (समालखा) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में चर्चा किये गए कुछ विषयों का उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के समालखा में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष में आयोजित प्रतिनिधि सभा में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के 46 क्षेत्रों के 1438 कार्यकर्ता (प्रतिनिधि) उपस्थित थे। वहीं, संघ के शताब्दी वर्ष के विजयादशमी सर्वभारतीय कार्यक्रम में 62,555 कार्यक्रमों में 32,45,141 लोग भागों लिया।

इसके अलावा, शताब्दी गृह संपर्क अभियान में पूरे देश में 3,89,465 परिवारों के 10,02,12,162 लोगों से संपर्क करने की कड़ी में उत्तर असम प्रांत के 13,061 गांवों के 11,15,165 परिवारों से संपर्क किया गया। सैकिया ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में 2,028 मंडलों के 16,940 कर्मियों ने भाग लिया और संघयात्रा नामक 3,06,806 पुस्तकें 14,46,401 लोगों के पास बेची गईं।

एक सौहार्दपूर्ण, अखिल भारतीय हिंदू सम्मेलन 37 प्रांतों में 37,048 बार आयोजित किया गया। उक्त सम्मेलन में 3,49,35,211 लोगों में से 1,93,40,087 पुरुषों के मुकाबले 1,55,95,128 महिलाएं शामिल हुईं। हिंदू सम्मेलन उत्तर असम प्रांत के 1,128 सम्मेलनों में 6,40,310 लोग शामिल हुए। इनमें 2,30,150 पुरुषों के मुकाबले 4,10,160 महिलाएं थीं। इसमें भाग लेने वाले गांवों की संख्या 7,570 है। प्रांत कार्यवाह सैकिया ने बताया वर्तमान में पूरे देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 59,004 मंडलों में से 55,683 स्थानों पर 88,939 शाखाएं चल रही हैं।

वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगामी वर्ष से भौगोलिक क्षेत्र के संबंध में प्रांत प्रचार प्रमुख किशोर शिवम ने कहा कि पिछले 11 क्षेत्रों के बजाय अब 9 क्षेत्रों को, 44 प्रांतों के बजाय 85 संघों में बांटा गया है और भौगोलिक रूप से व्यवस्थित किया गया है। इस कड़ी में राज्यस्तरीय एक प्रांत समिति होगी। संघ के कार्य विस्तार के क्रम में इन्हें इस तरह विभाजित किया गया है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय