home page

दीपशिखा शिशु आश्रय स्थल में रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी वेस्ट का सेवा कार्यक्रम

 | 
दीपशिखा शिशु आश्रय स्थल में रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी वेस्ट का सेवा कार्यक्रम


गुवाहाटी, 01 अगस्त (हि.स.)। रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी वेस्ट ने शनिवार को भोलानाथ पथ स्थित दीपशिखा शिशु आश्रय स्थल में बाल देखभाल, निःशुल्क दंत परीक्षण और आवश्यक किराना सामग्री वितरण का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें दंत स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन पवन कुमार गोयल ने की। उन्होंने रोटरी के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा संस्था की प्राथमिकता है। दीपशिखा फाउंडेशन की सचिव डॉ. मृण्मयी बरुवा ने रोटरी क्लब के लंबे समय से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

क्लब के सचिव डॉ. आशीष शर्मा ने आश्रय स्थल के बच्चों और अन्य लाभार्थियों का निःशुल्क दंत परीक्षण किया तथा उन्हें दंत स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी वेस्ट ने असम में चल रहे रोटरी के बाढ़ राहत अभियान के लिए रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3240 को 60 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इसके अलावा क्लब अध्यक्ष पवन कुमार गोयल ने रिद्म सोशल एंड कल्चरल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रियंका आचार्य को 1.61 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह राशि 9 अगस्त को गुवाहाटी में आयोजित होने वाले संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दी गई है, जिसकी आय दीपशिखा कैंसर फाउंडेशन के सेवा कार्यों में उपयोग की जाएगी।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्य, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और दीपशिखा फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रेम कान्त चौधरी ने इसकी जानकारी दी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश