home page

कांग्रेस में रकीबुल का प्रभाव, पुत्र तंजिल हुसैन बने एपीवाईसी के उपाध्यक्ष

 | 
कांग्रेस में रकीबुल का प्रभाव, पुत्र तंजिल हुसैन बने एपीवाईसी के उपाध्यक्ष


गुवाहाटी, 01 जून (हि.स.) । असम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रकीबुल हुसैन के पुत्र एवं विधायक तंजिल हुसैन को असम प्रदेश युवा कांग्रेस (एपीवाईसी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

तंजिल हुसैन की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक हलकों में विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आलोचकों का आरोप है कि यह फैसला कांग्रेस में परिवारवाद की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है। इससे पहले भी तंजिल हुसैन के राजनीतिक उत्थान को लेकर विपक्षी दलों और कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने सवाल उठाए थे।

विपक्षी दलों का कहना है कि कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों को लेकर एक सीमित नेतृत्व समूह का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ नेताओं ने हालिया राजनीतिक नियुक्तियों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि संगठन और विधानसभा में अहम जिम्मेदारियों के निर्धारण में पारदर्शिता का अभाव दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तंजिल हुसैन की नियुक्ति ने एक बार फिर कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को लेकर बहस छेड़ दी है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

तंजिल हुसैन के एपीवाईसी उपाध्यक्ष बनने के बाद राज्य की राजनीति में परिवारवाद बनाम संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश