home page

भूस्खलन के चलते कुछ घंटों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद

 | 
भूस्खलन के चलते कुछ घंटों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद


इटानगर, 22 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला अपर होलोंगी गांव में आज सुबह करीब 9 बजे भारी बारिश के कारण इटानगर और होलोंगी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-415) पर भूस्खलन (मलबा के खिसकने) से सड़क कुछ घंटों के लिए बंद हो गया था।

यह अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर (कैपिटल कॉम्प्लेक्स) को पड़ोसी राज्य असम से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क बंद होने से दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं और सड़क के बीचों-बीच चार-पहिया दो वाहन मलबे में आंशिक रूप से दब गए; यह मलबा सड़क के पास की पहाड़ी की कटाई वाली जगह से बारीस के कारण नीचे आया था।

कुछ घंटों बाद, बालीजा के सह उपायुक्त (एडीसी) ताकर रावा, उनके ऑफिस के कर्मचारी और बालीजा पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, उन्होंने दो जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाया और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए सड़क खोल दिया।

इस बीच यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि वे 'नो-नेटवर्क ज़ोन' में फंस गए थे। ऊपरी होलोंगी गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं है, जबकि यह गांव असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा (होलोंगी) से सिर्फ़ 10 किमी और राजधानी इटानगर से लगभग 14 किमी दूर है। मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण मदद के लिए कॉल करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी