टैंकर पलटने से सड़क अवरूद्ध
| Mar 4, 2026, 18:54 IST
गुवाहाटी, 04 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी के वशिष्ठ थाना क्षेत्र इलाके में एक सीमेंट ढ़ोने वाले टैंकर के पलट जाने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
पुलिस पुलिस ने बुधवार को बताया कि सीमेंट ढ़ोने वाले एक टैंकर पलट जाने की वजह से गुवाहाटी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची यातायात पुलिस की टीम ने किरान की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से टैंकर को हटाया। जिसके बाद आवाजाही बहाल हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

