home page

भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध

 | 

इटानगर, 03 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के लोवर सियांग जिले के ऊपरी जिलों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण अकाजन-लिकबाली-बामे सड़क भारी बारिश के कारण आज सुबह कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गई, जिससे क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही कई घंटों तक बाधित रही।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) तारिक न्यितान के अनुसार, भूस्खलन और मलबा जमा होने के कारण सिजी, हाथी नाला और ब्रह्मपुत्र व्यू प्वाइंट पर सड़क अवरुद्ध हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही, लोवर सियांग जिला प्रशासन ने प्रभावित स्थानों पर अर्थ मूवर्स और एक्सकेवेटर्स तैनात करके तुरंत बहाली के प्रयास शुरू कर दिए। टीमों ने मलबा हटाने और संपर्क बहाल करने के लिए लगातार काम किया।

जिला प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित प्रयासों के कारण, दोपहर तक प्रभावित हिस्सों पर यातायात सफलतापूर्वक बहाल कर दिया गया, जिससे यात्रियों और ऊपरी जिलों के निवासियों को राहत मिली।

जिला प्रशासन ने यात्रियों को इस मार्ग पर यात्रा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि लगातार बारिश से और भूस्खलन और सड़क अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी