home page

गुवाहाटी में सड़क हादसे में पति की मौत, बाल-बाल बची पत्नी

 | 
गुवाहाटी में सड़क हादसे में पति की मौत, बाल-बाल बची पत्नी


गुवाहाटी, 29 सितंबर (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी के जालुकबाड़ी इलाके में मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं और वह बाल-बाल बच गईं। हादसा एक स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से हुआ।

मृतक की पहचान दरंग जिले के सिपाझार निवासी बिश्वजीत कलिता के रूप में हुई है। बताया गया है कि बिश्वजीत की करीब सात महीने पहले ही शादी हुई थी।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश