बाक्सा के बरिमुख में सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल
बाक्सा (असम), 2 अक्टूबर (हि.स.)। बाक्सा जिले के बरिमुख में गुरुवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक चारपहिया वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चारपहिया वाहन स्कूटी को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
दुर्घटना में स्कूटी (एएस-28-5185) सवार दशमी स्वर्गीयारी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी हालत चिंताजनक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया। घायल महिला का घर बाक्सा जिले के पोमापथार में बताया गया है।
दुर्घटना के बाद चारपहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने पीछा कर वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
बाद में मुसलपुर पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को थाने में ले आई। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की गयी है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

