home page

मछली ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 12 व्यक्ति घायल

 | 

नलबाड़ी (असम), 01 जुलाई (हि.स.)। नलवाड़ी जिले के मुकालमुआ इलाके में मछली ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके चलते 12 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुवाहाटी की ओर मछली लेकर जा रहा वाहन मुकालमुआ के बदनी इलाके में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से वाहन में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को उन्नत चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी