जालुकबाड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. सरमा के लिए रिनिकी भुइयां ने चलाया चुनाव प्रचार
| Mar 24, 2026, 20:36 IST
गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की अर्धांगिनी रिनिकी भुइयां शर्मा ने मंगलवार को जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के समर्थन में व्यापक चुनाव प्रचार अभियान चलाया।
प्रचार अभियान की शुरुआत जालुकबाड़ी क्षेत्र के गड़ल से की गई, जहां से जनसंपर्क कार्यक्रमों का सिलसिला आरंभ हुआ।
दिनभर रिनिकी भुइयां क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कई चुनावी सभाओं में भाग लिया। इन सभाओं के माध्यम से उन्होंने जनता से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के पक्ष में समर्थन देने की अपील की तथा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को प्रमुखता से रखा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

