home page

प्रतिकूल मौसम के बीच जालुकबाड़ी में मुख्यमंत्री के समर्थन में रिनिकी भुइयां ने किया चुनाव प्रचार

 | 
प्रतिकूल मौसम के बीच जालुकबाड़ी में मुख्यमंत्री के समर्थन में रिनिकी भुइयां ने किया चुनाव प्रचार


गुवाहाटी, 30 मार्च (हि.स.)। प्रतिकूल मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने सोमवार को जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के समर्थन में चुनाव प्रचार जारी रखा।

दिन भर के कार्यक्रम के तहत उन्होंने वार्ड संख्या 9 के मालीगांव क्षेत्र में कुल चार चुनावी सभाओं को संबोधित किया। खराब मौसम के बावजूद स्थानीय लोगों की भागीदारी देखी गई, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता बनी रही।

रिनिकी भुइयां शर्मा ने गौशाला, सटल गेट और गोलपार्क समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित सभाओं में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा। यह अभियान आगामी चुनावों को देखते हुए जनसंपर्क को मजबूत करने का हिस्सा है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश