home page

विधानसभा क्षेत्रों के भीतर ही होंगे राजस्व सर्किल : मुख्यमंत्री

 | 
विधानसभा क्षेत्रों के भीतर ही होंगे राजस्व सर्किल : मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 14 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि अब राजस्व सर्किल संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के भीतर ही कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र से कोई राजस्व सर्किल वापस नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही 14 नए सर्किल अधिकारी (सीओ) कार्यालय स्थापित करेगी।

डॉ. सरमा ने कहा कि इन नए कार्यालयों के गठन की प्रक्रिया को राज्य सरकार द्वारा इसी सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान दी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश