सोनापुर के डिमोरिया लालमाटी में सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन
गुवाहाटी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाका डिमोरिया क्षेत्र के लालमाटी में उच्च क्षमता वाले विद्युत टावर की स्थापना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में प्रस्तावित उच्च क्षमता वाले विद्युत टावर की स्थापना पर आपत्ति जताते हुए परियोजना पर पुनर्विचार करने की मांग की। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
सड़क जाम के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि टावर की स्थापना को लेकर स्थानीय लोगों की चिंताओं का समाधान होने तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

