home page

रगांपारा आरपीएफ ने जब्त की तस्करी कर लायी गयी शराब

 | 
रगांपारा आरपीएफ ने जब्त की तस्करी कर लायी गयी शराब


शोणितपुर (असम), 21 फरवरी (हि.स.)। शोणितपुर जिलांतर्गत रंगापारा आरपीएफ की सीपीडीएस की टीम ने आज खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए अरूणाचल प्रदेश में निर्मित एवं बिक्री के लिए जारी तस्करी कर लायी गयी अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया।

आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि यह अभियान एसआई सोहन लाल प्रधान,सीटी दिगंत दास, सीटी सोनु कुमार और आईपीएफ दिलीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया। जानकारी के अनुसार चारद्वार रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में रखे हुए एक ट्राली बैग को बरामद किया गया। तलाशी के दौरान ट्रोली बैग से कुल 48 बोतल अवैध अरुणाचल शराब को जब्द किया गया। जिसका बजार का मूल्य 13 हजार 440 रुपए बताया गया।

इस दौरान चारद्वार रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों से पूछताछ किया गया, लेकिन ट्राली बैग को लेकर किसी ने दावा प्रस्तुत नहीं किया। तत्पश्चात बरामद अवैध शराब को रंगापारा आरपीएफ कार्यालय लाया गया और रंगापारा आबकारी विभाग को अवैध अरुणाचल शराब के संबंध में सूचना दी गयी। हालांकि, इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा