उत्तर करीमगंज विधानसभा क्षेत्र के 239 नंबर मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान
| Apr 11, 2026, 11:45 IST
श्रीभूमि (असम), 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर करीमगंज विधानसभा क्षेत्र के 239 नंबर मतदान केंद्र पर शनिवार को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। इससे पहले 9 अप्रैल को हुए मतदान को अनियमितताओं के आरोप के चलते निरस्त कर दिया गया था।
आज सुबह 7 बजे से बेबीलैंड इंग्लिश हाई स्कूल में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
चुनाव आयोग ने अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद 9 अप्रैल के मतदान को रद्द करते हुए निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुनर्मतदान का आदेश दिया था।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

