home page

चिरांग में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में रेप आरोपित की टांग में लगी गोली

 | 
चिरांग में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में रेप आरोपित की टांग में लगी गोली


गुवाहाटी, 17 अगस्त (हि.स.)। चिरांग जिले में एक रेप केस के आरोपित को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय टांग में पुलिस की गोली लग गई। घायल आरोपित की पहचान नसीरुद्दीन शेख के रूप में हुई है। फिलहाल वह काजलगांव के जेएसबी सिविल अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज करा रहा है।

पुलिस के अनुसार, शेख एक आदिवासी कक्षा 10 की छात्रा के साथ कथित बलात्कार के मामले में मुख्य आरोपित है। शिकायत के मुताबिक तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को फुसलाकर उसके साथ यौन शोषण किया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। काजलगांव थाना क्षेत्र के बरतलवा गांव का रहने वाला शेख 16 अगस्त को जांच के लिए तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

जांच के सिलसिले में आरोपित को एक जगह ले जाते समय उसने पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने की कोशिश की। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें शेख की टांग में गोली लग गई।

घटना के तुरंत बाद शेख को काजलगांव के जेएसबी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश