home page

रंगिया की पहली कक्षा की छात्रा ने मुख्यमंत्री को सौंपी चुकिया की जमा पूंजी

 | 
रंगिया की पहली कक्षा की छात्रा ने मुख्यमंत्री को सौंपी चुकिया की जमा पूंजी


गुवाहाटी, 05 नवंबर (हि.स.)। असम के कामरूप जिले के रंगिया उपमंडल अंतर्गत आठगांव की पहली कक्षा की छात्रा रुद्राक्षी डेका ने गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को अपनी चुकिया (एक तरह का गुल्लक) में जमा की गई पूरी बचत सौंप दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने नन्हीं बच्ची की इस नेक पहल और सद्भावना की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने रुद्राक्षी के इस उदार भाव की प्रशंसा करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश