रंगापारा रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब एवं गांजा बरामद
शोणितपर (असम), 04 जुलाई (हि.स.)। ट्रेन नं. 09526 नाहरलागुन-हापा एक्सप्रेस से रंगापारा रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर आरपीएफ की सीपीडीएस टीम ने पांच हजार रुपये की अवैध शराब बरामद किया। हालांकि, इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
आरपीएफ सूत्रों ने बताया है कि कॉन्सटेबल प्रदीप खत्री और धनबार कोच ने अरूणाचल प्रदेश में निर्मित एवं बिक्री के लिए जारी लगभग पांच हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब शराब को जब्द किया। अवैध शराब को विकलांग बोगी नं-डब्ल्यूएसएलआरडी 17222 से बरामद किया गया। बताया गया है कि अवैध शराब को बिहार और गुजरात राज्य में ले जाया जा रहा था। आरपीएफ की सीपीडीएस टीम ने अवैध शराब को पकड़ने के लिए हारमोती से रंगापारा रेलवे स्टेशन के बीच अभियान चलाया था।
वहीं दूसरी ओर रंगापारा रेलवे स्टेशन पर की जीआरपी ने एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी रंगिया-मुरकंसेलेक पैसेंजर ट्रेन में तलाशी अभियान चलाते हुए ट्रेन में टंगीं एक काले रंग का बैग बरामद किया। जिसमें छह किलो दो सौ आठ ग्राम गांजा बरामद किया। जिसका बजार मूल्य-तीन लाख रुपए से अधिक बताया गया। जीआरपी ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी रखे हुए है।
हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा

