रंगानदी क्षेत्र में ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग
गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। रंगानदी विधानसभा क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए विधायक ऋषिराज हजारिका ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से विशेष टास्क फोर्स गठित करने की मांग की है।
आज मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने रंगानदी क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक और सख्त अभियान चलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और युवाओं को इस खतरे से बचाने के लिए कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
ऋषिराज हजारिका ने मुख्यमंत्री से ड्रग्स तस्करों और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में मियां समुदाय के लोग व्यापक पैमाने पर ड्रग्स, जाली नोट, नकली सोना आदि का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री डॉ. सरमा के कार्यकाल में इनका पूरी तरह से उन्मूलन होगा ताकि आने वाले 100 वर्षों में कोई भी इस प्रकार का नैतिक कार्य करने की यहां हिम्मत नहीं करेगा।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

