home page

असमिया जीवन के लिए नई आशा का संदेश लेकर आएगा रंगाली बिहू: दिलीप सैकिया

 | 
असमिया जीवन के लिए नई आशा का संदेश लेकर आएगा रंगाली बिहू: दिलीप सैकिया


गुवाहाटी, 13 अप्रैल। असम में बहाग महीना केवल एक ऋतु नहीं, बल्कि असमिया समाज की जीवनधारा और उम्मीद का प्रतीक माना जाता है। इसी पावन अवसर पर असमिया नववर्ष और रंगाली बिहू पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।

रंगाली बिहू और असमिया नववर्ष के अवसर पर असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने हर जाति, धर्म, भाषा और समुदाय के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पार्टी मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन से जारी अपने संदेश में सैकिया ने कहा कि रंगाली बिहू की तरह ही असम के लोगों का जीवन भी रंगों से भर जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा और लोगों के बीच एकता, उल्लास और समृद्धि को बढ़ावा देगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संदेश में यह भी कहा कि नया वर्ष सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और प्रगति लेकर आए। साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि असम में शांति, सौहार्द और विकास का वातावरण बना रहे और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय