पांडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
गुवाहाटी, 28 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पांडु सनातन देवालय में उत्साह के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस पावन अवसर पर सनातन संस्कृति और भाई-चारे का अनूठा संदेश दिया गया, जहां उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिति के रूप में उपास्थित थे गौहाटी उच्च न्यायालय के एडवोकेट हितेस सैकिया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारे प्राचीन सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में महानगर बालक प्रमुख रातुल डेका,चंदन पाल और साथ मे अनेक गण्य मान्य व्यक्ति उपास्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर

