रक्षाबंधन : बहनों ने भाइयों के लिए खरीदी राखी
गुवाहाटी, 27 अगस्त (हि.स.)। सावन पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने की परंपरा है। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर दुकानों पर खरीदारी के लिए आज भारी भीड़ उमड़ पड़ी हैं। बहनों ने रंग बिरंगी और विभिन्न डिजाइन वाली राखियों की जमकर खरीदारी की ।
दुकान, बाजार राखियों से सज गए हैं। इसके अलावा मिठाई, फल और उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ आज देखी गई।
दुकानों पर पारंपरिक राखियों के अतिरिक्त बच्चों के लिए विभिन्न डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध हैं। स्टोन, मोती, कुंदन और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां विशेष रूप से पसंद की जा रही हैं।
त्योहार के लिए मिठाई बाजार में भी विशेष तैयारियां की गई है। लोगों को मिठाई खरीदने के लिए दुकानों पर जमा होते देखा गया। मिठाइयों के साथ ड्राई फ्रूट्स और आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट पैक भी ग्राहकों द्वारा को पसंद किया जा रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर

