गोसाईगांव में एसएसबी की 31वीं वाहिनी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
कोकराझार (असम), 28 अगस्त (हि.स.)। गोसाईगांव स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 31वीं वाहिनी द्वारा शुक्रवार को रक्षाबंधन का पवित्र पर्व हर्षोल्लास, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसएसबी की 31 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी जीत सिंह के निर्देशन में किया गया।
वाहिनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सीमांत चेतना मंच पूर्वोत्तर (एससीएमपी) के सदस्यों ने एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में एससीएमपी की प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा ब्रह्म, गोसाईगांव एससीएमपी के अध्यक्ष अलोकेश चक्रवर्ती, टीना ब्रह्म सहित कुल 18 सदस्य उपस्थित रहे।
राखी बांधने के इस अवसर पर एसएसबी के जवानों और एससीएमपी सदस्यों के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता की भावना और अधिक मजबूत हुई। कार्यक्रम के समापन पर एसएसबी की 31वीं वाहिनी की ओर से उपस्थित एससीएमपी सदस्यों को उपहार भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में हुआ और रक्षाबंधन पर्व ने सामाजिक एकता एवं भाईचारे का सकारात्मक संदेश दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

