home page

रंगापारा सोशल वोलेंटियर संस्था ने रेसुब अधिकारी को किया सम्मानित

 | 
रंगापारा सोशल वोलेंटियर संस्था ने रेसुब अधिकारी को किया सम्मानित


शोणितपुर (असम), 15 अगस्त (हि.स.)। शोणितपुर जिलांतर्गत रंगापारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 स्थित रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) कार्यालय के सामने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सोशल वोलेंटियर संस्था के नेतृत्व में और भाग्योदय शिक्षा के सौजन्य से रेसुब कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में शिक्षक आलोक झा और आशीद देबनाथ ने सब इंस्पेक्टर सोहनलाल प्रधान को फुलाम गमछा और एक मानपत्र प्रदान कर-सम्मानित किया। इस दौरान झा ने कहा कि पुलिस समाज की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। वे न केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करती हैं, बल्कि सामाजिक समस्याओं के समाधान में भी मदद करती हैं। जब कोई आपातकालीन स्थिति होती है, जैसे दंगा, चोरी, दुर्घटना या अन्य संकट, तब पुलिस त्वरित सहायता प्रदान करती है। उनके समर्पित प्रयासों से ही देश में शांति और विकास संभव हो पाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में कहा जा सकता है कि पुलिस समाज की रक्षक है, जो हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उनका यह कार्य समाज को सुरक्षित और समृद्ध बनाने में अमूल्य योगदान देता है। उपस्थित रेलवे यात्रियों और अन्य रंगापारा के जागरूक लोगों ने रेसुब अधिकारी को सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

शिक्षक झा ने कहा कि हाल ही में असम में आई भयावह बाढ़ में इंस्पेक्टर ने राहत सामग्री संस्था को सौंपा था। इसके अलावा गरीब व असहाय परिवारों को भी समय-समय पर मदद करते आए हैं। ऐसे अधिकारियों की महानता का सम्मान होना चाहिए, जिससे ऐसे अधिकारियों को देश व समाज के प्रति कुछ करने के लिए प्रोत्साहन मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा