home page

बामुनीमैदान रेलवे कॉलोनी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 40 अवैध घर ध्वस्त

 | 
बामुनीमैदान रेलवे कॉलोनी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 40 अवैध घर ध्वस्त


गुवाहाटी, 24 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के बामुनीमैदान रेलवे कॉलोनी में रेलवे विभाग ने सोमवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए करीब 40 अवैध घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

रेलवे विभाग की जमीन पर लंबे समय से अवैध रूप से मकान बनाकर लोग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें अधिकांश अतिक्रमणकारी रेलवे विभाग के पूर्व कर्मचारी हैं।

रेलवे विभाग ने करीब 10 दिन पहले ही इन अवैध कब्जाधारियों को जगह खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को हटाया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश