शिवसागर में राइजर दल का प्रदर्शन, बाढ़ के नाम पर राजनीति नहीं करने की चेतावनी
| Aug 8, 2026, 16:47 IST
शिवसागर (असम), 08 अगस्त (हि.स.)। राइजर दल की ओर से शनिवार को शिवसागर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व शाहजहान हुसैन और वेदांत लस्कर ने किया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई।
प्रदर्शन के बाद शिवसागर के स्थानीय लोगों ने राइजर दल को बाढ़ के नाम पर राजनीति नहीं करने की चेतावनी दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति के समय राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दे को राजनीतिक रंग देने से बचना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि बरपेटा के मंडिया से आकर हुसैन मोहम्मद शाहजहान और वेदांत लस्कर को शिवसागर में प्रदर्शन करने का कोई अधिकार नहीं है। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध भी जताया गया।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

