गौरव गोगोई ने हमें पूरी तरह धोखा दिया: अजीजुर रहमान
गुवाहाटी, 13 अप्रैल (हि.स.)। रायजर दल के दलगांव से उम्मीदवार अजीजुर रहमान ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने उन्हें पूरी तरह से धोखा दिया और चुनाव प्रचार के दौरान किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया।
रहमान ने कहा कि वह खुद इस स्थिति के भुक्तभोगी हैं और उन्हें न तो गौरव गोगोई से और न ही कांग्रेस पार्टी से कोई मदद मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस की ओर से कोई सहयोग नहीं दिया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि गौरव गोगोई ने उन्हें 30 सेकेंड का एक प्रचार वीडियो देने का वादा किया था, लेकिन आज तक वह वीडियो भी उपलब्ध नहीं कराया गया।
रहमान के इन बयानों से राज्य में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल रायजर दल के बीच तालमेल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

