पूरबी राय भाजपा महिला मोर्चा की असम प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
गुवाहाटी, 24 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम प्रदेश इकाई ने वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता पूरबी राय को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने 24 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से इस नियुक्ति की घोषणा की।
नियुक्ति पत्र में पूरबी राय की वरिष्ठता और पार्टी के प्रति उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात कही गई है। दिलीप सैकिया ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।
इस नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की प्रभारी रूपम कुमारी चौधरी, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री, असम की मंत्री नंदिता गार्लोसा तथा अन्य संबंधित नेताओं को भेजी गई है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

