home page

गुवाहाटी: सातगांव थाने के पुलिस अधिकारी का दंडात्मक तबादला

 | 
गुवाहाटी: सातगांव थाने के पुलिस अधिकारी का दंडात्मक तबादला


गुवाहाटी, 6 जून, (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के सातगांव पुलिस थाने में तैनात पुलिस अधिकारी जयंत राजखोवा का दंडात्मक तबादला कर दिया गया है। उन्हें डीसीपी सेंट्रल कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। यह कार्रवाई एक युवक के साथ कथित दुर्व्यवहार और धमकी देने के आरोपों के बाद की गई है।

जानकारी के अनुसार, जयंत राजखोवा पर आरोप है कि उन्होंने अमान हजारिका नामक एक युवक को एनकाउंटर की धमकी दी थी। साथ ही, उन पर सार्वजनिक सड़क पर युवक के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।

बताया गया है कि यह घटना 29 मई को गुवाहाटी के पंजाबाड़ी क्षेत्र में हुई थी। घटना के बाद जयंत राजखोवा के खिलाफ सातगांव पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।

मामले के सामने आने और शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए राजखोवा का दंडात्मक तबादला डीसीपी सेंट्रल कार्यालय में कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश