अभि-नील हत्याकांड के दोषियों की सजा आज होगी घोषित
| Apr 24, 2026, 10:35 IST
नगांव (असम), 24 अप्रैल (हि.स.)। बहुचर्चित अभि-नील हत्याकांड में आज सजा का ऐलान किया जाएगा। नगांव सत्र न्यायाधीश की अदालत आज इस मामले में दोषी करार दिए गए आरोपितों को सजा सुनाएगी।
उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल को अदालत ने इस मामले में 20 लोगों को दोषी ठहराया था। इसके बाद आज सजा पर फैसला सुनाया जाना है।
गौरतलब है कि यह नृशंस घटना 8 जून 2018 को डकमोका के पानजुरी गांव में हुई थी, जहां उन्मत्त भीड़ ने दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
यह मामला राज्य में भीड़ हिंसा के एक बड़े उदाहरण के रूप में सामने आया था और अब सजा के ऐलान के साथ इस लंबे समय से चल रहे मामले में एक महत्वपूर्ण पड़ाव आने जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

