महालय की संध्या पर, सनातन देवालय में नवदुर्गा पूजा का उद्घाटन
गुवाहाटी, 10 अक्टूबर (हि.स.)। हर वर्ष की तरह इस बार भी पांडु कॉलेज गेट स्थित सनातन देवालय की पहल पर महालय की संध्या पर आज 71वीं नवरात्रि दुर्गा पूजा का शुभ उद्घाटन किया गया।
भारत के महान कलाकार और असम के लोगों की दिलों के धड़कन सुर सम्राट जुबीन गर्ग को सम्मानित करते हुए सबसे पहले आमंत्रित अतिथियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद, सनातन धर्म की रीति-रिवाजों के अनुसार देवी मां दुर्गा के शुभ आवरण अनावरण का अनुष्ठान संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में राजस्थान से पधारे रामकृष्ण आश्रम के महाराज स्वामी तारकानंद महाराज, होजाई रबीन्द्रनाथ ठाकुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अमलेन्दु चक्रवर्ती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक मनोज केड़िया और सुरेंद्र गोयल, विशिष्ट समाजसेवक निमाई चंद्र दास, पार्षद अजय चक्रवर्ती, समाजसेवक पियाल डे के साथ सनातन देवालय के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रूपम चक्रवर्ती ने किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर

