असम विस चुनाव के मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
| Mar 23, 2026, 20:41 IST
गुवाहाटी, 23 मार्च (हि.स.) । असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य सरकार ने मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
जारी निर्देश के अनुसार, 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन राज्यभर में सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी अवकाश रहेगा।
सरकार ने यह निर्णय मतदाताओं को निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

