home page

तेजपुर में 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' की योजना

 | 

शोणितपुर (असम), 09 अगस्त (हि.स.)। शोणितपुर ज़िला मुख्यालय शहर तेजपुर में 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' की योजना बनाई गई है। 10 अगस्त को जेल भरो कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की कथित मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनमत बनाने का है, जिसके लिए सीआईटीयू, अखिल भारतीय किसान सभा और किसान श्रमिक यूनियन ने पूरे देश में 10 अगस्त को 'जेल भरो कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है।

यह कार्यक्रम पूरे देश के साथ-साथ शोणितपुर के तेजपुर में भी आयोजित किया जाएगा। उक्त जेल भरो आंदोलन में शोणितपुर के सभी स्तर के मजदूर, किसान और छात्रों से भाग लेने के लिए सीआईयीटू के नेताओं ने आह्वान किया है। इसकी जानकारी सीआईयीटू के स्थानीय इकाई ने दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय