home page

यूपीपीएल ने विभिन्न मांगों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन

 | 

कोकराझार (असम), 31 (हि.स.)।यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) की ओर से आज कोकराझार में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्रीरामपुर में कथित रूप से चल रहे सिंडिकेट राज एवं अवैध कर वसूली को तत्काल बंद करने की मांग उठाई गई।

यूपीपीएल नेताओं ने आरोप लगाया कि श्रीरामपुर क्षेत्र में कथित सिंडिकेट राज और अवैध कर वसूली के कारण बीटीसी क्षेत्र के साथ-साथ पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हो रही है। पार्टी ने ऐसी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

धरना कार्यक्रम के माध्यम से यूपीपीएल ने बीटीसी क्षेत्र में हत्या एवं हिंसा की घटनाओं पर रोक लगाने की भी मांग की। इसके अलावा, अरुणोदय योजना से वंचित पात्र एवं जरूरतमंद गरीब महिला लाभार्थियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने तथा उन्हें नियमित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की।

यूपीपीएल के केंद्रीय महासचिव राजू कुमार नार्जारी ने बताया कि धरना कार्यक्रम के दौरान उक्त मांगों से संबंधित एक ज्ञापन राज्य के मुख्यमंत्री को भेजा गया है।

कोकराझार में आयोजित धरना कार्यक्रम में यूपीपीएल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री उर्खाओ गौरा ब्रह्म, पूर्व विधायक लॉरेंस इस्लारी सहित पार्टी के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए संबंधित मुद्दों के समाधान की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा