बांध विरोधी गांव वालों के प्रदर्शन के दौरान हुई छिटपुर घटनाएं
इटानगर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के प्रस्तावित 'सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट' का विरोध कर रहे संगठनों द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंद के दौरान आज स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूत्रों के अनुसार उग्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस दवारा आंसू गैस के गोले छोड़े गये। झड़प के दौरान कई लोगों घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इसकी अधिकारीक रुप से कोई पुष्टी नहीं की गई है। बंद के दौरान कई स्थानों पर छिटपुर घटनाएं देखने को मिलीं।
आज अपर सियांग मल्टीपर्पज डैम के विरोध में आदि बाने केबांग यूनाइटेड ने 12 घंटे का बंद आज ईस्ट सियांग और अपर सियांग जिलों में सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक आहूत किया गया था।
वहीं तीनों जिला प्रशासन ने इस 12 घंटे के बंद को अवैध और गैर-कानूनी घोषित कर दिया था। बंद करने वाले संगठनों से जिला उपायुक्त ने अपना प्रस्तावित बंद वापस लेने का आग्रह किया था। मगर संगठनों ने अपने बंद के आह्वान पर कायम रहे। सूत्रों के अनुसार आज सुबह 5 बजे से जगह-जगह पर बंदकर्ताओं ने सड़कों पर टायर जलाकर वाहनों की आवाजाही को अवरूद्ध करने की कोशिश की।
पुलिस सुत्रों के अनुसार, अपर सियांग जिला के खासकर गेकू और कोमकार से लगभग 150-200 प्रदर्शनकारी सुबह करीब 7 बजे डाइट-डाइम क्षेत्र में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स को नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने और सुरक्षा बलों पर पथराव करने की कोशिश की।
वहीं जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने, समूहों में चलने, सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों पर भी रोक लगाया गया था। इसके अलावा, हथियार ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

