home page

जर्जर सड़क: कलईगांव आंचलिक छात्र संघ का उग्र प्रदर्शन

 | 

उदालगुरी (असम), 04 अगस्त (हि.स.)। मंगलदै–भूटियाचांग संपर्क मार्ग की बदहाल एवं जर्जर स्थिति को लेकर कलईगांव आंचलिक छात्र संघ ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण नहीं होने के कारण मार्ग के विभिन्न हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग को लेकर छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग का जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग उठाई।

छात्र संघ का आरोप है कि सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर बार-बार मांग उठाए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थायी समाधान के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कर यातायात की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में और व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा