जन-सेवा, सुशासन के लिए लोगों से अपील
इटानगर, 16 सितंबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और मंत्री बालो राजा ने लोगों से अपील की है कि वे आगे आएं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर जन-सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इसमें शामिल हों।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, खांडू ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत, लोगों को 17 सितंबर को अपने घरों में 'आशीर्वाद का दीपक' जलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहल जन-सेवा और देश की प्रगतिशील यात्रा के प्रति एक साझा संकल्प का प्रतीक है।
खांडू ने मोदी की वर्षों की जन-सेवा और देश के प्रति उनके योगदान को भी सराहा और जन-सेवा तथा राष्ट्र के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। इस अभियान का प्रचार हैशटैग के साथ किया जा रहा है।
'सेवा संकल्प अभियान' पूरे देश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक मनाया जाएगा, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और उनकी जन-सेवा के 25 वर्षों का प्रतीक होगा। अरुणाचल प्रदेश में, यह अभियान राज्य भर में सेवा-उन्मुख और जन-भागीदारी वाले विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा, मंत्री बालो राजा ने कहा
मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस अवसर पर, मैं अरुणाचल प्रदेश के लोगों से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और ऐसी गतिविधियों में भाग लें जो सेवा, स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देती हैं।
आइए, इस महीने को अपने समाज और अपने राज्य के प्रति अपना समय, प्रयास और सद्भावना देने का एक सार्थक अवसर बनाएं।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

