home page

गुवाहाटी सड़क दुर्घटना की जांच नूनमाटी पुलिस को सौंपी गई

 | 
गुवाहाटी सड़क दुर्घटना की जांच नूनमाटी पुलिस को सौंपी गई


गुवाहाटी, 27 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी के मठघरिया इलाके में रविवार तड़के हुई भीषण सड़क दुर्घटना की जांच अब नूनमाटी पुलिस को सौंप दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस हादसे में तीन युवतियों की मौत हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले की प्रारंभिक जांच ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जा रही थी, जिसे अब औपचारिक रूप से नूनमाटी थाने को हस्तांतरित कर दिया गया है, ताकि घटना की विस्तृत जांच की जा सके।

उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह मठघरिया क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वाहन में सवार तीन युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और फरार चालक की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। रास्ता किनारे ट्रक लगाकर ट्रक के अंदर सो रहे ड्राइवर सुभाष पाटर को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश