home page

नलबाड़ी जिला कारागार के कैदी की मौत

 | 
नलबाड़ी जिला कारागार के कैदी की मौत


गुवाहाटी, 23 अप्रैल (हि.स.)। नलबाड़ी जिला कारागार में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जहां एक कैदी ने कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैदी ने ब्लेड का उपयोग कर स्वयं को घायल कर लिया। गंभीर अवस्था में उसे तत्काल नलबाड़ी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया।

हालांकि, उपचार के दौरान कैदी की मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश