home page

तेजपुर की प्रसिद्ध लीची के दो लाख पौधे तैयार करने के निर्देश

 | 
तेजपुर की प्रसिद्ध लीची के दो लाख पौधे तैयार करने के निर्देश


तेजपुर (असम), 29 जून (हि.स.)। असम के कृषि मंत्री पीयूष हजारिका ने सोमवार को तेजपुर के परमैघुली स्थित लीची बागानों का दौरा कर किसानों से बातचीत की और प्रसिद्ध तेजपुर लीची के उत्पादन व निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने किसानों से अगले वर्ष राज्यभर में वितरण के लिए कम से कम दो लाख लीची के पौधे तैयार करने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग जल्द ही लीची किसानों और निर्यातकों के साथ बैठक करेगा। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को स्प्रे मशीन सहित अन्य कृषि उपकरण भी वितरित किए।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश