तामुलपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू
तामुलपुर (असम), 22 जुलाई (हि.स.)। तामुलपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला आयुक्त सिमी करण की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य समारोह तामुलपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में वृक्षारोपण, मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, मैत्री फुटबॉल मैच, विभागीय प्रदर्शनी तथा विशिष्ट व्यक्तियों के सम्मान सहित जनगणना-2027 के लिए सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल पर आधारित विशेष प्रदर्शनी स्टॉल लगाने पर भी चर्चा हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुमन चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय ध्वज के सही तरीके से ध्वजारोहण, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

