home page

पांडु में चिरनूतन की पहल पर रवीन्द्र जयंती के अवसर पर निकली सांस्कृतिक शोभायात्रा

 | 
पांडु में चिरनूतन की पहल पर रवीन्द्र जयंती के अवसर पर निकली सांस्कृतिक शोभायात्रा


गुवाहाटी, 09 मई (हि.स.)। कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की 166वीं जयंती के अवसर पर इस वर्ष भी गुवाहाटी के पांडु में स्थानीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन चिरनूतन द्वारा एक विशाल सांस्कृतिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

हर वर्ष की भांति इस बार भी रवीन्द्र प्रेम को समर्पित इस संगठन ने शनिवार की शाम एक मनमोहक शोभायात्रा का आयोजन किया, जिसमें विश्वकवि की रचनाओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह शोभायात्रा पांडु जयमती नगर स्थित चिरनूतन कार्यालय से प्रारंभ होकर विभिन्न इलाका जैसे शंकर नगर, बीबीसी कॉलोनी, आनंदनगर, लोको कॉलोनी और नौकामंदिर होते हुए पुनः जयमती नगर इलाके में सम्पन्न हुई।

इस पदयात्रा में अनेक रवीन्द्र प्रेमी कलाकारों एवं सांस्कृतिक कर्मियों ने भाग लिया, जिन्होंने कविगुरु के गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।

यह पहल निस्संदेह नई पीढ़ी को रवींद्रनाथ ठाकुर के विचारों और साहित्यिक चेतना से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर